रामपुर: घरेलू कलह में फंदे पर लटका पति, मौत मचा कोहराम

Apr 29, 2024 - 11:25
 0  3
रामपुर: घरेलू कलह में फंदे पर लटका पति,  मौत मचा कोहराम

RAMPUR UP ; अजीमनगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में शनिवार दोपहर घरेलू विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।


मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव का है. गांव निवासी लाखन उम्र 38 वर्ष का अपनी पत्नी से घरेलू मामले को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर पत्नी गांव में ही अपने मायके चली गयी. पत्नी की अनुपस्थिति में पति घर के अंदर चला गया। उसने छत से रस्सी बांधी और फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था.पत्नी ने पहले आवाज लगाई लेकिन जब कोई नहीं बोला तो पत्नी घबरा गई। किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद पत्नी ने पति को फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर होने पर आसपास के कई लोग घर के अंदर आ गये. ग्रामीणों की मदद से फंदे पर लटके पति को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


पति की मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गयी है. परिजनों ने मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है. लाखन की तीन लड़कियां और एक लड़का है। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow