सांपों की इस महिला से है जानी-दुश्मनी! 6 साल में कई बार काटा, हर बार बची ऐसे जान

May 20, 2024 - 17:52
 0  36
सांपों की इस महिला से है जानी-दुश्मनी! 6 साल में कई बार काटा, हर बार बची ऐसे जान

मध्य प्रदेश से एक अजीब गरीब मामला सामने आया है जहाँ कटनी ज़िले में एक महिला को 6 बार सांप ने डसा है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि हर बार महिला ने मौत को मात दी है. नौ दिन पहले भी उसे सांप ने काट लिया था। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गयी. महिला का नाम पूजा व्यास है. पूजा ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार भी सदमे में है. 

जानिए सांपों की उनसे क्या दुश्मनी है.पूजा व्यास कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के गुना बचैया गांव की रहने वाली हैं। पूजा बताती हैं कि उन्हें 6 साल में 6 बार सांप ने काटा है। यह पता नहीं चल पाया है कि एक ही सांप ने उन्हें छह बार काटा है या अलग-अलग बार। उसने बताया कि 10 मई को वह घर पर काम कर रही थी. इसी दौरान घर के आंगन में उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया. उसने तुरंत अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद परिजन उसे बहोरीबंद अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गयी.

ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.एक और अहम बात बताते हुए पूजा व्यास ने कहा कि अब तक सांप ने उन्हें 6 बार काटा है और हर बार घर के बाहर या आंगन में काटा है. सांप कभी घर के अंदर नहीं आया. घर में पूजा के पति और दो बेटियां भी हैं, लेकिन आज तक सांप ने किसी और को नहीं काटा है. सर्पदंश की यह अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले की एक महिला को एक साल में 13 बार सांप ने काटा है। इनका नाम है सवित्री दुबे. समय पर इलाज मिलने से हर बार उनकी जान बच गई। सावित्री ने बताया कि एक साल के अंदर उसे पेड़-पौधों पर रहने वाले कोबरा, व्हीटग्रास, काला सांप, कोडिला, असधिया और हरे रंग के सांपों ने 13 बार काटा है। हर बार वह तुरंत अस्पताल गईं और सही समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow