रामपुर: दूल्हे का रंग था काला, भड़की दुल्हन किया शादी से इनकार, वापस लौटी बारात

Apr 28, 2024 - 13:42
 0  102
रामपुर: दूल्हे का रंग था काला, भड़की दुल्हन किया शादी से इनकार, वापस लौटी बारात

SWAR RAMPUR UP : दूल्हे का रंग काला पड़ने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दूल्हे के काला होने की बात सुनकर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। जिस पर बारात बिना दुल्हन के ही घर लौट गई। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले जिले के पहाड़ी गेट मोहल्ला निवासी एक युवक से हुआ था।

 शुक्रवार की रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। दुल्हन के परिवार ने शादी के मेहमानों की मेजबानी की। बारात भी धूमधाम से निकली।दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं थे. जिसके चलते दूल्हे पक्ष के लोग देर रात दुल्हन को लिए बिना ही घर लौट गए। जिससे दोनों परिवारों में शादी की खुशियां खत्म हो गईं।

 शनिवार को दोनों पक्षों के बीच फिर पंचायत बैठी और समझौते का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन समाचार प्रेषण तक दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका. बिना दुल्हन के लौट रही बारात क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow