कुरकुरे के पैकेट में निकला खिलौना ढाई साल की बच्ची ने निगला, मौत

Sep 11, 2024 - 11:01
 0  2

 अजीमनगर थाना क्षेत्र में कुरकुरे के पैकेट में निकला खिलौना मासूम ने निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन  उसको चिकित्सा के पास ले गए। लेकिन तब तक  ढाई वर्षीय  उमैर फात्मा की मौत हो चुकी थी।

मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। गांव निवासी शफीक अहमद की ढाई वर्ष की पुत्री उमैर फात्मा पड़ोस की दुकान से कुरकुरे का पाउच लेकर आई थी। घर आकर पाउच खोला और वह खाने के लिए बैठ गई। कुरकुरे खाते समय पाउच में निकले खिलौने को भी निगल गई। पाउच में निकले खिलौने को निगलते ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी।

उल्टियों के साथ उसका दम घुटने लगा। हालत बिगड़ी देख घर वालों के होश उड़ गए। परिजन उसको लेकर गांव के ही किसी निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे के गले में फंसे हुए खिलौने को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दम घुटने से बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजन बच्चे का शव घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow