Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

Sep 11, 2024 - 12:56
 0  29

 मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर के अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है। 

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से- बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का देहांत हो गया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है।

इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके अलावा मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी वहां पहुंच गए हैं। अपने पिता का इस तरह से आत्महत्या कर लेना मलाइका के लिए सदमे से भरा है और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग खबर है। 

मालूम को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमें में पहुंच गया है। 

क्यों अनिल ने की आत्महत्या

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow